सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार जारी : शाह

Edited By Pardeep,Updated: 15 Feb, 2019 01:47 AM

despite the surgical strike the activities of pakistan continued continuously

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 39 जवानों के शहीद होने पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्जिकल स्ट्राइक और अपना तरीका सुधारने के लिए कहे जाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी गतिविधियां...

कर्नाटक: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों के शहीद होने पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्जिकल स्ट्राइक और अपना तरीका सुधारने के लिए कहे जाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी गतिविधियां लगातार जारी रखे हुए है। 
PunjabKesari
यहां बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारे सुरक्षा बलों पर हमला किया।’’
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को अपना तरीका बदलने की याद दिलाई थी लेकिन वह अपनी गतिविधियां लगातार जारी रखे हुये है।’’ जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गए।          

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!