चैरिटी इवेंट की तस्वीर डालने पर ट्रोल हुईं CM फडणवीस की पत्नी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 01:32 PM

devendra fadnavis  amrita fadnavis  christmas

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस चैरिटेबल इवेंट को क्रिसमस थीम में प्रमोट करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल उन्होंने क्रिसमस को लेकर, ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल...

नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस चैरिटेबल इवेंट को क्रिसमस थीम में प्रमोट करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 

दरअसल उन्होंने क्रिसमस को लेकर, ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने की फोटो को साझा किया था। इसी दौरान, उन्होंने बी संता कैंपेन को भी लॉन्च करने की बात कही और, कई तरह से आलोचना भी की। उनके ट्वीट पर कुछ लोगों ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि, उनकी धार्मिकता को लेकर, विभिन्न सवाल किए जाने चाहिए। उन्होंने, उनके हिंदू होने पर भी प्रश्न किए।

इस दौरान, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि, आखिर विवाह के पूर्व वे हिंदू थीं। सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर, इस तरह के सवाल किए जाने की चर्चा रही। क्रिसमस के एक आयोजन में उनके शामिल होने को लेकर कई तरह के प्रश्न भी उठे। 

वहीं फडणवीस की पत्नी अमृता ने इन ट्रोल्स का जवाब देते आलोचकों को करारा जबाव दिया। उन्होंने लिखा कि 'मैं एक हिन्दू हूं और कई लोगों की तरह, मैं अपने देश का हर त्यौहार मनाती हूं और यह एक व्यक्तिगत पसंद है। हम अपने देश की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह हमारे देश, धर्म और मानवता के प्रति हमारे प्यार को कमजोर नहीं करता है।' 

अम्रुता ने आगे लिखा, 'एक हिंदू नागरिक के रूप में मैं अपनी क्षमता के अनुसार हमेशा एकजुट होने और सद्भाव लाने की कोशिश करूंगी।' अम्रुता ने कहा कि इस तस्वीर को काफी गलत तरीके से देखा गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!