देवेंद्र फडणवीस ने मानी बीजेपी अध्यक्ष की बात, शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का लिया फैसला: शाह

Edited By rajesh kumar,Updated: 30 Jun, 2022 07:33 PM

devendra fadnavis accepted the words of bjp president

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। शाह ने एक ट्वीट कर...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। शाह ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा कि यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए मैं उन्हे हृदय से बधाई देता हूं।'' ज्ञात हो कि फडणवीस ने यह घोषणा की थी कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा उनकी सरकार को समर्थन देगी। उन्होंने कहा था कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे। शिंदे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने यह घोषणा की थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!