DGP ने स्वीकार किया पी.एम. का चैलेंज, पोस्ट किया फिटनैस वीडियो

Edited By kirti,Updated: 14 Jun, 2018 03:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को एक वीडियो पोस्ट करने के साथ ही दिए गए फिटनैस चैलेंज पर देश के तमाम आई.पी.एस. अधिकारियों ने अपने वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। पी.एम. के चैलेंज को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के डी.जी.पी. ओमप्रकाश...

श्रीनगर  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को एक वीडियो पोस्ट करने के साथ ही दिए गए फिटनैस चैलेंज पर देश के तमाम आई.पी.एस. अधिकारियों ने अपने वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। पी.एम. के चैलेंज को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के डी.जी.पी. ओमप्रकाश सिंह के बाद अब जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद्य ने भी एक ट्वीट में इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। पी.एम. के चैलेंज को स्वीकार करते हुए एस.पी. वैद्य ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 

पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद्य ने बुधवार शाम अपने एक ट्वीट में पी.एम. को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके फिटनैस चैलेंज के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों और आई.पी.एस. एसोसिएशन के सदस्यों को इसके लिए चैलेंज भी करता हूं। डी.जी.पी. ने पुश-अप करते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!