धनतेरस: घर में साल भर धन का आगमन बनाए रखने के लिए खरीदें ये सामान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Oct, 2019 09:11 AM

dhanteras shopping 2019

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर में साल भर धन का आगमन होता रहता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर में साल भर धन का आगमन होता रहता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने और चांदी के बर्तन खरीदने की भी प्रथा है लेकिन जो लोग चांदी के बर्तन खरीद सकने में समर्थ नहीं है वे अन्य धातुओं से बने बर्तन भी खरीद सकते हैं। चूंकि पीतल भगवान धन्वंतरि को प्रिय है इसलिए ऐसी मान्यता है कि पीतल के बर्तन खरीदने से भगवान धन्वंतरि प्रसन्न होते हैं। अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये सामान-

PunjabKesari Dhanteras Shopping 2019

मेष : धनतेरस पर मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलैक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा। 

वृषभ : वृष राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए लाभदायक रहेगा। इसके अलावा चांदी या ताम्बे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें बहुत फायदा होगा। 

मिथुन : मिथुन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण, हरे रंग के घरेलू सामान जैसे पर्दा इत्यादि खरीदना अच्छा रहेगा। 

कर्क : चांदी के आभूषण, सिक्के और घरेलू इलैक्ट्रानिक सामान खरीदना काफी शुभ है। 

सिंह : धनतेरस के दिन तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए। 

कन्या : धनतेरस के दिन श्री गणेश की मरगज की मूर्ति या सोने के आभूषण खरीदने चाहिएं। 

तुला : अगर कपड़े, सौंदर्य का सामान या सजावटी सामान और चांदी के सिक्के या सोने से बनी कोई चीज खरीदेंगे तो उन्हें फायदा होगा। 

PunjabKesari Dhanteras Shopping 2019

वृश्चिक : धनतेरस के दिन अगर इलैक्ट्रानिक उपकरण और सोने के सिक्के या आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की बड़ी कृपा मिलेगी। 

धनु : इस दिन सोने के सिक्के, आभूषण या ताम्बे के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए। 

मकर : धनतेरस के दिन वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।

कुंभ : धनतेरस के दिन सौंदर्य प्रसाधन के सामान, सोना, फुटवियर (जूते-चप्पल) खरीदेंगे तो बहुत लाभ होगा। 

मीन : धनतेरस के दिन सोने और चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन और इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदेंगे तो बहुत लाभ होगा। 

PunjabKesari Dhanteras Shopping 2019


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!