video-दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा खत्म, अब राजनीतिक पारी की शुरुआत

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 11 Apr, 2018 01:01 PM

10 साल तक मध्यप्रदेश की सियासत में एकतरफा राज करने वाले जब सत्ता से बेदखल हुए तो वो वक्त वनवास काल का था। तभी उन्होंने ऐलान कर दिया था की अब 10 साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने वादा पूरा किया और मध्यप्रदेश की राजनीति से सन्यास ले लिया। और...

मध्यप्रदेश (नरसिंहपुर):10 साल तक मध्यप्रदेश की सियासत में एकतरफा राज करने वाले जब सत्ता से बेदखल हुए तो वो वक्त वनवास काल का था। तभी उन्होंने ऐलान कर दिया था की अब 10 साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने वादा पूरा किया और मध्यप्रदेश की राजनीति से सन्यास ले लिया। और अब जब वक्त पूरा हुआ तो वे राजनीति में जाने की जगह संन्यास की ओर चल पड़े और एक आध्यत्मिक यात्रा का आगाज किया। पैदल ही नर्मदा की परिक्रमा करने निकल पड़े। बात हो रही है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की। उनकी नर्मदा परिक्रमा का समापन सोमवार को हुआ। उन्होंने इस यात्रा का आगाज 6 महीने पहले किया था। इस कठिन यात्रा में उनके साथ हर पल रहीं उनकी पत्नी अमृता राय।

कांग्रेस की सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य
बरमान में रेतघाट तट पर हुए नर्मदा यात्रा समापन के मौके पर दिग्विजय सिंह ने वाइफ के साथ मिलकर नरसिंहपुर में यज्ञ और भंडारे का आयोजन भी किया। उन्होंने रविवार को राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद नहीं लेंगे ताकि दूसरे लोगों को मौका मिल सके। वे कांग्रेस की एकजुटता के लिए और आगामी चुनाव में आलाकमान जो भूमिका तय करेगी, उसी के अनुसार कार्य करेंगे। संभव है कि उनकी अगली यात्रा राजनीतिक होगी।
PunjabKesari
3325 किमी पैदल चले दिग्विजय
70 साल के दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और नारायण सिंह के साथ नर्मदा यात्रा पर निकले थे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं थे। न ही कोई सुविधाएं थीं। उन्होंने 3325 किमी पैदल यात्रा 6 महीनें में पूरी की। पिछले साल 30 सितंबर को उन्होंने यह यात्रा नरसिंहपुर के बरमान घाट से शुरू की थी। वे हर रोज 25 किमी लगातार पैदल चलते थे। इस यात्रा में उन्होंने मध्य प्रदेश के 120 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। क्रम में वे गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ भी गए।
PunjabKesari
बरमान में उमड़ी  भीड़ और राजनेता 
नर्मदा परिक्रमा के समापन के अवसर पर बरमान में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, अरुण यादव  जैसे दिग्गज नेता तो अभिनेता के रूप में आशुतोष राणा में मौजूद रहे। इसके साथ प्रदेश के हर कांग्रेस नेता की उपस्थिति नजर आयी। प्रख्यात अधिवक्ता व सांसद विवेक तन्खा भी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे इसके साथ ही बरगी से कोड़ी लाल राय जैसे जमीनी नेता भी परिवार समेत मौजूद रहे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!