दिग्‍व‍िजय सिंह नहीं डाल पाए वोट, खेद जताकर बोले-अगली बार जरूर करूंगा मतदान

Edited By Yaspal,Updated: 12 May, 2019 08:58 PM

digvijay singh not able to vote say sorry next time will definitely vote

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में अपना वोट डाला, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी एवं दिग्गज

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में अपना वोट डाला, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी एवं दिग्गज नेता दिग्विजय संह स्वंय के लिए इस सीट से वोट नहीं दे पाए, क्योंकि वह भोपाल लोकसभा सीट के मतदाता नहीं है।  

साध्वी प्रज्ञा ने आज सुबह यहां रेवेरा टाउन मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद प्रज्ञा ने मीडिया से कहा कि यह धर्म युद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

दिग्विजय सिंह ने वोट न डालने पर खेद जताते हुए कहा कि मुझे दुख है कि मैं राजगढ़ में अपना वोट डालने नहीं जा पाया। अगली बार मैं अपना वोट भोपाल में ही रजिस्टर्ड करवा लूंगा। दिग्विजय ने पूरे दिन भोपाल के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का जायजा लिया। सिंह के एक करीबी ने बताया, ‘‘मतदाता सूची में दिग्विजय सिंह का नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उनके पैतृक कस्बे राघौगढ़ में पंजीबद्ध है। इसलिए वह स्वयं के लिए भोपाल लोकसभा सीट से वोट नहीं डाल पाएंगे।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!