ADR की रिपोर्ट में खुलासा: 32 क्षेत्रीय दलों में सपा सबसे अमीर पार्टी

Edited By shukdev,Updated: 22 May, 2018 07:19 PM

disclosure sp s richest party in 32 regional parties

देश के 32 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय वित्त वर्ष 2016-17 में 321.03 करोड़ रुपए रही और इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) 82.76 करोड़ रुपए के साथ सबसे ऊपर रही। यह जानकारी एक गैर सरकारी संगठन की ताजा विश्लेषण रपट में दी गई है। सपा के बाद तेदेपा और...

नई दिल्ली:  देश के 32 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय वित्त वर्ष 2016-17 में 321.03 करोड़ रुपए रही और इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) 82.76 करोड़ रुपए के साथ सबसे ऊपर रही। यह जानकारी एक गैर सरकारी संगठन की ताजा विश्लेषण रपट में दी गई है। सपा के बाद तेदेपा और अन्नाद्रमुक का नंबर है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

16 दलों की ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नही
कुल 48 क्षेत्रीय दलों में से 16 दलों की ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। एडीआर की एक रपट के अनुसार आलोच्य वर्ष में इन क्षेत्रीय दलों ने 435.48 करोड़ रुपए खर्च किए। वर्ष के दौरान इनमें से 17 दलों ने दिखाया कि इस दौरान उनकी ‘व्यय नहीं हुई’ आय 114.45 करोड़ रुपए रही। सपा ने 2016-17 में सबसे अधिक आय (82.76 करोड़) दर्ज की , जो क्षेत्रीय पार्टियों की आय का 25.78 प्रतिशत है। उसके बाद तेलुगु देशम पार्टी यानी तेदेपा (72.92 करोड़ रुपए) और अन्नाद्रमुक (48.88 करोड़ रुपए) का स्थान है। तीनों क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय (204.56 करोड़) 32 क्षेत्रीय दलों की कुल आय का 63.72 प्रतिशत रही।
PunjabKesari
केजरीवाल, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के दलों की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं
जिन 16 क्षेत्रीय दलों की 2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) , जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल(राजद) जैसे प्रमुख दल शामिल हैं। विश्लेषण में शामिल किए गए 32 क्षेत्रीय दलों में से 14 ने अपनी आय में वर्ष के दौरान 2015-16 की तुलना में गिरावट दर्शाई है जबकि 13 दलों ने आय में वृद्धि दिखाई है। पांच क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग में आयकर रिटर्न (आईटीआर) जमा नहीं किया है।
PunjabKesari
सपा का कुल खर्च इन 32 दलों के कुल खर्च का 33.78 प्रतिशत 
आईटीआर जमा करने वाले 27 क्षेत्रीय दलों की आय 2015-16 में 291.14 करोड़ रुपए से बढ़कर 2016-17 में 316.05 करोड़ रुपए हो गई है। कुल 17 दलों ने कहा कि 2016-17 के दौरान उनकी आय का एक हिस्सा अभी बचा है जबकि 15 दलों ने अपनी आय से अधिक खर्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक , ऑल इंडिया मजलिस - ए - इत्तेहादुल मुस्लिमीन और जनता दल (सेक्युलर) ने विवरण में कहा कि उनकी कुल आय का 87 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खर्च नहीं हो सका है,जबकि टीडीपी ने आय का 67 प्रतिशत हिस्सा खर्च नहीं किया था। वहीं , द्रमुक ने अपनी घोषित आय से 81.88 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए जबकि सपा और अन्नाद्रमुक ने आय से क्रमश : 64.34 करोड़ रुपए और 37.89 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए। सपा का कुल खर्च इन 32 दलों के कुल खर्च (435.48 करोड़ रुपए) का 33.78 प्रतिशत रहा।
PunjabKesari
यह रिपोर्ट 32 क्षेत्रीय दलों की आय और व्यय के विश्लेषण पर आधारित है , इन्होंने 2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी। दलों को आलोच्य वर्ष के अपने आय-व्यय का विवरण 31 अक्तूबर 2017 तक आयोग को देना था। 48 में से 12 क्षेत्रीय दलों ने समय पर विवरण प्रस्तुत किया। 20 दल विवरण देने में 13 दिन से 5 माह तक पीछे थे।  इन दलों की आय में मुख्य योगदान अनुदान, चंदे, सकल प्राप्तियां और ब्याज आय आदि का था। इनका मुख्य खर्च चुनाव लडऩे , सामान्य प्रशासान और सामान्य मदों से जुड़ा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!