जम्मू में बोले कांग्रेस के असंतुष्ट नेता, हम पार्टी को कमजोर होता देख रहें- पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरे

Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Feb, 2021 08:39 PM

disgruntled leaders of congress in jammu keep watching the party weaken

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में  जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह राज्य के दौरे पर हैं जहां उन्होंने रोड शो किया। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच कैबिनेट सचिव आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ शनिवार...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगियों के साथ जम्मू में शनिवार को एक मंच पर दिखे। यह एनजीओ गांधी ग्लोबल फैमिली का कार्यक्रम था। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में कई वे नेता शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल गांधी परिवार के नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाए थे। इसी बीच आज पीएम मोदी ने देश के पहले ऑनलाइन  खिलौना मेले 2021 का उद्घाटन किया।वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में  जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें 

सच्चाई है कि हम पार्टी को कमजोर होता देख रहे हैं

राज्यसभा से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की भावनात्मक विदाई के कुछ दिनों बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगियों के साथ जम्मू में शनिवार को एक मंच पर दिखे। यह एनजीओ गांधी ग्लोबल फैमिली का कार्यक्रम था। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में कई वे नेता शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल गांधी परिवार के नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाए थे। इससे फिर संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी में मतभेद खुलकर उभर रहे हैं।

पीएम ने किया देश के पहले ऑनलाइन खिलौना मेला का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से देश के पहले ऑनलाइन  खिलौना मेले 2021 का उद्घाटन किया। इस मेले का आयोजन कोरोना महामारी के मद्देनजर वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है और इसमेें देश के 30 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के 1000 से भी ज्यादा खिलौना बनाने वाले शामिल होंगे। इस दौरान पीएम ने कहा कि ये पहला toy fair केवल एक व्यापारिक या आर्थिक कार्यक्रम भर नहीं है। ये  देश की सदियों पुरानी खेल और उल्लास की संस्कृति को मजबूत करने की एक कड़ी है।

भाजपा और RSS ने सभी संस्थाओं को कर दिया तबाह
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में  जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह राज्य के दौरे पर हैं जहां उन्होंने रोड शो किया।  तूतूकुड़ी में किए गए रोड शाे के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है। RSS और बीजेपी के इशारे पर धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है।

प्रशांत किशोर बोले- केवल अपनी बेटी चाहता है बंगाल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में आठ चरणों में मतदान करवाएं जाएंगे और दो मई को परिणामों की घोषणा होगी। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट से राजनीति में सियासी सरगर्मी को बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट को याद रखने की बात कही है। बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में उन्होंने दावा किया था कि, 'अगर भाजपा बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।' किशोर ने कहा था, 'मीडिया का एक वर्ग भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, इससे साफ है कि भाजपा दहाई के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है।

5 राज्य...824 विधानसभा सीटें...2 मई को नतीजे, आसान शब्दों में जानें चुनावाें का पूरा शेड्यूल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का बिगुल बज चुका है। इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 29 अप्रैल तक अलग-अलग चरणों में संपन्न होगी। दो मई को मतों की गिनती के बाद स्पष्ट होगा कि साल 2021 में होने वाले इन पहले चुनावों में बाजी किसके हाथ लगती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा करते ही सभी चुनावी राज्यों और पुडुचेरी में आचार संहिता लागू हो गई।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से चिंतित सरकार
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच कैबिनेट सचिव आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया। तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,333 मामले आए। 

किसान आंदोलन का समाधान दो मिनट में संभव, लेकिन जिद पर अड़ी है केंद्र सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समाधान दो मिनट में निकल सकता है, लेकिन केंद्र सरकार जिद पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जिद अच्छी नहीं होती। गहलोत शनिवार को डूंगरगढ़ में पिलानियों की ढाणी धनेरू में किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘'सरकारों को मतदाताओं, चाहे वे किसान हों या मजदूर... सम्मान के साथ उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करना चहिए।

प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज!
निजी अस्पताल कोविड-19 टीके की प्रति खुराक के लिए 250 रुपये तक का शुल्क ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है। कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जायेगा, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा।

तमिलनाडुः सीटों के बंटवारे को लेकर AIADMK और BJP के बीच बातचीत शुरू
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक एवं भाजपा ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर वार्ता शुरू कर दी है और दोनों के बीच जल्द ही इस मुद्दे पर सहमति बनने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जनरल वीके सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु राज्य के पार्टी प्रभारी सीटी रवि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के समन्वयक के पलानीस्वामी और अन्नाद्रमुक समन्वयक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से चर्चा की।

भाजपा ने महिला नेताओं के पोस्टर जारी कर साधा ममता पर निशाना, कहा- बुआ नहीं बेटी चाहिए
पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की ऐलान होते ही माहौल गर्मा गया है। टीएमसी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल को अपनी बेटी चाहिए। इसके बाद पश्चिम बंगाल बीजपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच की लड़ाई अब बुआ vs बेटी पर आ गई है। बंगाल भाजपा ने नवरत्नों का सहारा लेते हुए आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- ‘बंगाल अपनी बेटी चाहता है बुआ को नहीं।‘ इस तस्वीर में पश्चिम बंगाल भाजपा से जुड़ी हुई कई महिला नेताओं की तस्वीर है। यहां भाजपा ने ममता को बुआ बताया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!