गुजरात विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने भाजपा MLA को माइक मारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 03:33 PM

disorder in gujarat assembly

गुजरात विधानसभा में आज उस समय हंगामा मच गया जब सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्यों की बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के चलते कांग्रेस के एक विधायक को बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस सदस्यों ने...

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा में आज उस समय हंगामा मच गया जब सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्यों की बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के चलते कांग्रेस के एक विधायक को बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा के विधायक जगदीश पांचाल पर माइक्रोफोन की छड़ से हमला किया और उन्हें मुक्का भी मारा। इसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने विपक्षी पार्टी के अमरीश देर के साथ मारपीट की। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस के सदस्य विक्रम मदाम को प्रश्नकाल के बाद एक मुद्दे पर चर्चा करने के दौरान अपनी बात रखने से रोक दिया। हालांकि मदाम ने अपनी बात रखने पर जोर दिया। अध्यक्ष ने उनके बात करने के लहजे पर आपत्ति जताई जिसके बाद मदाम और अमरीश विरोध स्वरूप अध्यक्ष के आसन के पास आ गए।

त्रिवेदी ने इसके बाद कांग्रेस के दोनों विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया और उन दोनों को मार्शल विधानसभा के बाहर ले गए। इसके बाद गुस्साए कांग्रेस के विधायक प्रताप दुधत ने भाजपा के विधायक जगदीश पंचाल पर माइक्रोफोन की छड़ से हमला कर दिया। दुधत को पंचाल की इस बात पर गुस्सा आया था कि वह कांग्रेस के विधायकों को अध्यक्ष के बोलने के दौरान चुप रहने की सलाह दे रहे थे। पंचाल पर हमले के बाद अध्यक्ष ने दुधत को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसी दौरान देर ने सदन के पिछले दरवाजे से आकर पंचाल पर हमला कर दिया। इसके बाद मार्शलों को बुलाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!