साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं-शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा मान जाते हैं

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Dec, 2020 09:40 AM

disputed statement of sadhvi pragya thakur

भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को मध्‍य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेते हुए विवादित टिप्पणी की। साध्वी प्रज्ञा ने...

नेशनल डेस्क: भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को मध्‍य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेते हुए विवादित टिप्पणी की। साध्वी प्रज्ञा ने धर्मशास्त्र का हवाला देते हुए कहा कि जब हम किसी क्षत्रिय को क्षत्रिय कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। यदि हम किसी ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। यदि हम किसी वैश्य को वैश्य कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। लेकिन यदि हम किसी शुद्र को शुद्र कहते हैं तो वह बुरा मान जाता है। कारण क्या है? क्योंकि वे बात को समझते नहीं हैं।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस ने इसे प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान को उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भोपाल से भाजपा सांसद के बहाने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'मोदी जी, दलितों और गरीबों को वर्ण व्यवस्था में बांध कब तक अपमानित करेंगे भाजपाई? और एससी-एसटी आरक्षण खत्म करने का एक और नया दुस्साहस! एससी-एसटी वर्गों के खिलाफ ये दुर्भावना बंद करे भाजपा। क्या आप प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?' बता दें कि भाजपा सांसद ठाकुर के लिए विवादों को जन्म देना कोई नहीं बात नहीं रही है। वह अपने भड़काऊ बयानों को लेकर पहले भी सुखिर्यों में रही हैं।

PunjabKesari

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फटकार लगाने के बावजूद ठाकुर संवेदनशील विषयों पर विवादास्पद बयान देती रहती हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इसपर विपक्षी सदस्यों ने ऐतराज किया। इस पर मोदी ने कहा था कि ठाकुर ने अपने बयान के लिए भले ही माफी मांग ली हो लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!