Diwali 2019: इन शुभ मुहूर्तों में करें दीपावली की Shopping

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2019 07:53 AM

diwali shopping 2019

दीपावली आने को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। खरीदारी के लिए बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो दिवाली से पहले पड़ने वाले पु्ष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

दीपावली आने को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। खरीदारी के लिए बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो दिवाली से पहले पड़ने वाले पु्ष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं इसलिए सोना, चांदी, घरेलु सामान, कपड़े, प्रॉपर्टी, वाहन, घर एवं दुकान खरीदना सर्वोत्तम माना जाता है। बहुत सारे लोग तो इस नक्षत्र में पंचांग और बहीखाते भी खरीदते हैं। जिससे सारा साल उनके घर-परिवार में खुशहाली बनी रहे। श्रीरामायण के अनुसार इसी नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म भी हुआ था। कुल 27 नक्षत्र होते हैं, पुष्य 8 वां नक्षत्र है। आप भी दिवाली आने से पहले इस मुहूर्त का लाभ उठाएं।

PunjabKesari Diwali shopping 2019

आज 21 अक्टूबर को दोपहर 01:39 से पु्ष्य नक्षत्र आरंभ हो जाएगा और 22 अक्टूबर की दोपहर 3:38 तक रहने वाला है। सोम व मंगल नक्षत्र के दिन ये खास महत्व रखता है। सोमवार को सोना, चांदी, पुस्तक, बहीखाते व धार्मिक सामान खरीद सकते हैं और मंगलवार को घर, इंटिरियर डेकोरेशन का सामान, फर्निचर, वाहन आदि खरीदें।

PunjabKesari Diwali shopping 2019

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है की इस दिन की गई खरीदारी अन्य दिनों से अधिक लाभ देती है। कुछ लोग तो लंबे अर्से तक इस दिन का इंतजार करते हैं ताकि अपनी मनपसंद खरीदारी कर सकें। मान्यता के अनुसार इस दिन जो भी नई वस्तु खरीदी जाती है, उसमें 13 गुना तक की वृद्धि होती है।  

PunjabKesari Diwali shopping 2019

25 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह त्रयोदशी तिथि का समय आरंभ हो जाएगा। शुभ मुहूर्त 7.08 बजे से लेकर 26 अक्टूबर शनिवार की दोपहर 3.47 बजे तक रहने वाला है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा, जो इसके महत्व को और भी अधिक बढ़ा देगा।

27 अक्टूबर, रविवार को दिवाली है। सारा दिन और रात शुभ मुहूर्त रहता है। मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान और भरती हैं धन के भंडार।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!