मनमोहन सिंह को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजने की अटकलों को द्रमुक और कांग्रेस ने किया खारिज

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jun, 2019 09:31 PM

dmk and congress reject speculation on sending rajya sabha

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजने की अटकलों को शुक्रवार को द्रमुक और कांग्रेस, दोनों ने ही खारिज किया। दोनों दलों के सूत्रों ने बताया कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर गौर नहीं किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने द्रमुक...

चेन्नईः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजने की अटकलों को शुक्रवार को द्रमुक और कांग्रेस, दोनों ने ही खारिज किया। दोनों दलों के सूत्रों ने बताया कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर गौर नहीं किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने द्रमुक को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है और न क्षेत्रीय सहयोगी के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को देखते हुए एक सीट आवंटित करना संभव है। द्रमुक और कांग्रेस दोनों ने ही इन खबरों को ‘मीडिया की कल्पना' बताया कि कांग्रेस सिंह के लिए राज्यसभा सीट के लिए दबाव बना रही है।

सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल हाल में समाप्त हो गया है। तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। इनमें से तीन-तीन सीटें सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और द्रमुक के जीतने के आसार हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!