सिविल सेवा में न जाएं मैकेनिकल इंजीनियर- बिप्लब कुमार देव

Edited By Yaspal,Updated: 28 Apr, 2018 10:48 PM

do not go to civil services mechanical engineer biplal kumar dev

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वालों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, लेकिन सिविल इंजीनियरों को ऐसा करना चाहिए।

नेशनल डेस्कः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वालों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, लेकिन सिविल इंजीनियरों को ऐसा करना चाहिए। सिविल सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले भी बिप्लव महाभारत काल में इंटरनेट होने का दावा कर सुर्खियां बटोरी थीं।

सीएम ने कहा कि आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सिविल सेवा में जाते थे। उसके बाद डॉक्टर इंजीनियर इसमें जाने लगे। लेकिन अब मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए। देव ने कहा कि सिविल इंजीनियर ऐसा कर सकते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज के निर्माण में प्रशासन में उनकी भूमिका और ज्ञान काफी उपयोगी साबित होगा। 


कुछ दिन पहले बिप्लब कुमार देव ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह सब पूर्व नियोजित होता है और इन पर मार्केटिंग माफिया का कब्जा होता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि तीन साल में त्रिपुरा विकास के मामले में बंगाल को पीछे छोड़ देगा। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!