डॉक्टरों के काेरोना संक्रमित होने पर दिल्ली CM बोले- कोविड के खिलाफ लड़ाई में डाॅक्टर हमारे हीरो

Edited By Pardeep,Updated: 09 Apr, 2021 10:15 PM

doctor is our hero in the fight against corona doctor covid 19 kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे डॉक्टरों को कुछ नहीं होना चाहिए, उन्हें बेहतर इलाज दिया जाए क्योंकि वही हमारे हीरो हैं। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डी.एस. राणा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर...

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे डॉक्टरों को कुछ नहीं होना चाहिए, उन्हें बेहतर इलाज दिया जाए क्योंकि वही हमारे हीरो हैं। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डी.एस. राणा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने राणा से सर गंगा राम अस्पताल में कोराना पॉजिटिव मिले 37 डॉक्टर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

राणा ने एक-एक डॉक्टर के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में केजरीवाल को वितृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स को कुछ नहीं होना चाहिए, उन्हें बेहतर इलाज दिया जाए। कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे यह डॉक्टर हीरो हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना से संक्रमित हुए सभी डॉक्टर्स जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर्स हमारे हीरो हैं और उनको किसी भी प्रकार की मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। 

चेयरमैन राणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में जितने भी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से अधिकतर लोग एसिम्टोमैटिक हैं। कुछ डॉक्टर्स की उम्र अधिक है, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो और वे जल्द स्वस्थ्य हो सकें। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर गंभीर चिंता जताई और उन्होंने कोरोना पॉजिटिव सभी डॉक्टर्स को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!