डॉ. दिलीप महालनाबिस को मिला पद्म विभूषण...1971 की जंग में ORS से बचाई थीं कई जिंदगियां

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Jan, 2023 04:35 PM

dr dilip mahalanabis received padma vibhushan

डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनियाभर में ORS घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया

नेशनल डेस्क: डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनियाभर में ORS घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया जिससे पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बच सकी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

 

इन्होंने की थी ORS की खोज

डॉ. दिलीप महालनाबिस ने ORS की खोज की थी। डॉ. दिलीप बाल रोग विशेषज्ञ थे।  इसे 20वीं शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सकीय खोज माना जाता है। उन्होंने 1966 में ORS पर काम करना शुरू किया था। डॉ. महालनाबिस को ORS के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। महालनाबिस का अक्टूबर 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था।

 

1971 में जब बचाई पांच करोड़ लोगों की जान

1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम चल रहा था, उस वक्त बड़ी संख्या में लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ रहे थे। ये लोग पश्चिम बंगाल में राहत शिविरों में रह रहे थे। कैंपों में हैजा फैल गया और कई शरणार्थी बीमार हो गए थे। उस समय डॉ दिलीप महालनाबिस ने ORS के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर पांच करोड़ लोगों की जान को बचाया था। इसके बाद दुनिया भर में ORS लोकप्रियता मिली। हैजा महामारी के दौरान ORS मृत्यु दर को कम करके 'संजीवनी' के तौर पर काम आया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!