भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WHO के कार्यकारी चेयरमैन चुने गए डॉ हर्षवर्धन

Edited By vasudha,Updated: 20 May, 2020 09:41 AM

dr harshvardhan elected executive chairman of who

कोरोना वायरस से दुनिया की लड़ाई में भारत की अहमियत बढ़ गई है। देश जिस सख्ती से इस महामारी के खिलाफ डटा हुआ है, उसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। अब इसी बीच भारत को एक नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को विश्व...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस से दुनिया की लड़ाई में भारत की अहमियत बढ़ गई है। देश जिस सख्ती से इस महामारी के खिलाफ डटा हुआ है, उसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। अब इसी बीच भारत को एक नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के एग्जीक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन चुन लिया गया है अब वह जल्द ही कार्यभार संभालने वाले हैं। 
PunjabKesari

हर्षवर्धन जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह लेंगे, जो अभी 34 सदस्यीय बोर्ड के चेयरमैन हैं। भारत के नामित को नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार को 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में पारित किया गया था। डब्लूएचओ के अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर हर्षवर्धन का चयन 22 मई को कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर दिया जाता है। 

PunjabKesari

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन का पद कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है। बोर्ड की बैठक साल में दो बार होती है और मुख्य बैठक आमतौर पर जनवरी में होती है। जबकि दूसरी बैठक मई में होती है। 

PunjabKesari

कार्यकारी बोर्ड का मुख्य काम स्वास्थ्य असेंबली के फैसलों व पॉलिसी तैयार करने के लिए उचित सलाह देने का होता है। डब्ल्यूएचओ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में शामिल 34 सदस्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुशल जानकार होते हैं। जिन्हें 194 देशों की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली से 3 साल के लिए बोर्ड में चुना जाता है। बता दें कि हर्षवर्धन कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी जंग में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिसके चलते उनको यह पद सौंपा जा रहा है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!