कर्नाटक में नाटकः कांग्रेस-JDS पर खतरे के बादल, गुड़गांव के होटल में 104 विधायकों ने डाला डेरा

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jan, 2019 10:08 AM

drama in karnataka congress and jds alliance in problem

कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस-जे.डी.एस. के गठबंधन वाली कुमारस्वामी सरकार पर खतरे के बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डी.के. शिवकुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस-जे.डी.एस. के गठबंधन वाली कुमारस्वामी सरकार पर खतरे के बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डी.के. शिवकुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑप्रेशन कमल चला रही है। भाजपा के इस आप्रेशन पर राज्यभर में बवाल हो गया है। खबरों की मानें तो कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और मुम्बई स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि येद्दियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस-जे.डी.एस. के विधायकों को तोडऩे का काम कर रही है और उन्हें पैसों की पेशकश की जा रही है। 17 जनवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की चर्चाओं के बीच बीते 24 घंटे से 5 कांग्रेसी विधायक लापता बताए जा रहे हैं।

सरकार बचाने के लिए कांग्रेस मंत्रियों की बैठक
र्नाटक में भाजपा के सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को लालच देकर गठबंधन सरकार को गिराने के कथित प्रयासों से चिंतित कांग्रेस के मंत्रियों ने ऐसी किसी कोशिश को नाकाम करने के वास्ते चर्चा और रणनीति बनाने के लिए यहां सोमवार को बैठक की। बैठक में वरिष्ठ मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया शामिल हुए।

गुड़गांव के होटल में हैं 104 विधायक!
बताया जा रहा है कि गुड़गांव मेवात के अरावली में बसे आई.टी.सी. भारत रिसॉर्ट में कर्नाटक के 104 विधायकों को ठहराया गया है इसमें भाजपा विधायकों सहित कई कांग्रेसी विधायक व कुमारस्वामी की पार्टी के भी कई विधायक बताए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह बैठक कर्नाटक के विधायकों की है या किसी और की।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!