NDA की तरफ से राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार चुने जाने पर खुद हैरान हैं द्रौपदी मुर्मू, कहा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Jun, 2022 05:04 PM

draupadi murmu bjp presidential candidate president elections

बीजेपी ने राष्‍ट्रपति पद के लिए अपने उम्‍मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की जानकारी दी। वहीं हैरान करने वाली बात यह है...

नई दिल्ली: बीजेपी ने राष्‍ट्रपति पद के लिए अपने उम्‍मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की जानकारी दी। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार के नाम पर खुद द्रौपदी मुर्मु को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। 
 

मुर्मू ने कहा कि उन्हें टीवी के जरिये इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें राजग की ओर से देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। मुर्मू ने रायरंगपुर में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा  कि मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के भाजपा के नारे 'सबका साथ सबका विश्वास' को सिद्ध कर दिया है।

मुर्मू ने कहा कि मुझे आशा है कि मुझे ओडिशा के सभी विधायकों और सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा।  राष्ट्रपति चुनाव के लिए इलेक्टोरल कॉलेज में बीजद के पास 2.8 प्रतिशत से ज्यादा मत हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रदेश की बेटी हूं। मुझे एक ओड़िया होने के नाते सबसे यह अनुरोध करने का अधिकार है कि मेरा समर्थन करें। 

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की ओर से देश के सबसे बड़े पद के लिए मंगलवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा के नाम की घोषणा की गई।  
 

 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!