कौन हैं NDA की राष्‍ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू? चुनाव जीतीं तो होंगी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Jun, 2022 05:25 PM

draupadi murmu nda presidential candidate president elections

बीजेपी यानि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अगर द्रौपदी मुर्म चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति होंगी। आइए जानते हैं कौन हैं बीजेपी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी...

नेशनल डेस्क:  बीजेपी यानि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अगर द्रौपदी मुर्म चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति होंगी। आइए जानते हैं कौन हैं बीजेपी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू....
 

-द्रौपदी मुर्मू का जन्‍म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरगंज जिले के बैदपोसी गांव में हुआ। उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडु है। वे आदिवासी समाज से ताल्लुक रखती है और उन्‍होंने बीए तक शिक्षा हासिल की है।
  


-64 साल की द्रौपदी मुर्मू  सिंचाई और बिजली विभाग में 1979 से 1983 तक जूनियर असिस्‍टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। वहीं वर्ष 1994 से 1997 तक उन्‍होंरे रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटीगरल एजुकेशन सेंटर में ऑनरेरी असिस्‍टेंट टीचर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी है।
 

 -द्रौपदी मुर्मू भारतीय नेता और 18 मई 2015 को झारखण्ड की राज्यपाल बनीं और छह साल एक महीने तक झारखंड की राज्यपाल रहीं, वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल थीं। 

-वो साल 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं थीं, वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 

- वो भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं हैं।

बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है औऱ अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना  है ऐसे में NDA ने द्रौपदी मुर्मू  को विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारा है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!