Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jul, 2020 02:01 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Covid-19 के मरीजों के इलाज के लिए नव-निर्मित 1,000 बिस्तर के अस्थायी अस्पताल का रविवार को दौरा किया। इस अस्पताल के ICU में 250 बिस्तर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अस्पताल इंदिरा...
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Covid-19 के मरीजों के इलाज के लिए नव-निर्मित 1,000 बिस्तर के अस्थायी अस्पताल का रविवार को दौरा किया। इस अस्पताल के ICU में 250 बिस्तर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अस्पताल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट रक्षा मंत्रालय की जमीन पर महज 11 दिन के भीतर बनाया गया है।
शाह ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के साथ 250 आईसीयू बिस्तर समेत 1,000 बिस्तर के अस्पताल का दौरा, जिसे DRDO तथा टाटा सन्स ने रिकॉर्ड वक्त में बनाया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल का संचालन सशस्त्र बलों के कर्मी करेंगे।