ड्रग्स केस: जानिए कौन है आर्यन खान के साथ अरेस्ट हुई मुनमुन धमेचा?

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Oct, 2021 04:23 PM

drugs case know who is aryan khan arrested with munmun dhamecha

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज़ पोत से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया।

नेशनल डेस्क: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज़ पोत से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया। आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है। हालांकि NCB ने अभी सिर्फ आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को ही गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

आर्यन खान के बारे में सभी जानते हैं। वहीं मुनमुन धमेचा भी अब सुर्खियों में आ गई है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर मुनमुन धमेचा है कौन? मुनमुन दिल्ली की रहने वाली है। हालांकि उसका घर मध्यप्रदेश के सागर जिले के तहसीली में है लेकिन अभी उस घर में कोई नहीं रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले साल मुनमुन की मां का निधन हुआ था जबकि उसके पिता कि पहले ही मौत हो चुकी है।

PunjabKesari

मुनमुन का एक भाई भी है जो दिल्ली में नौकरी करता है। मुनमुन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उसकी कई तस्वीरें हैं जिससे पता चलता है कि वो एक मॉडल है। मुनमुन ने रैंप वॉक करते हुए की भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। मुनमुन के इंस्टाग्राम से यह बात भी जाहिर होती है कि उसे पार्टियों का काफी शौक है। बता दें कि मुनमुन को NCB ने ड्रग्स लेने और खरीदने-बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुनमुन 5 अक्तूबर तक NCB की कस्टडी में है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!