दिल्ली में आज DTC की हड़ताल, यात्रियों को करना पड़ सकता है कठिनाइयों का सामना

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Oct, 2018 09:39 AM

dtc strike today in delhi

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कर्मचारियों की यूनियनें आज हड़ताल पर हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली:  दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कर्मचारियों की यूनियनें आज हड़ताल पर हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। डीटीसी के ठेका कर्मचारी डीटीसी संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले यह हड़ताल हो रही है। उनकी मांगों में उस भत्ते को भी बहाल करना शामिल है, जिसे एक अदालत के आदेश के बाद डीटीसी ने कम कर दिया था।

डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर ने भी हड़ताल किए जाने का आह्वान किया है। इस बीच, डीटीसी ने एक प्रेस बयान में कहा कि दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन दरों को बहाल किया था, जो ठेका कर्मचारियों के लिए चार अगस्त,2018 से पहले लागू थी और न्यूनतम वेतन को कम करने के आदेश वापस ले लिए थे। डीटीसी ने ठेका कर्मचारियों से जल्द से जल्द अपने काम पर लौटने की अपील की है। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने आवश्यक सेवा रख-रखाव अधिनियम (एस्मा),1974 लगा दिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!