लड़का समझ डीयू छात्रा की कर दी पिटाई, I am girl सुन भागे आरोपी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 01:16 PM

du student beaten by boy

छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सुनने को मिल ही जाती हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में मारपीट की अनोखी घटना सामने आई जहां हमलावरों ने एक लड़की को लड़का समझकर उसकी धुनाई कर डाली। छात्रा को अपनी जान बचाने के लिए बताना पड़ा कि वह लड़की है...

नेशनल डेस्क: छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सुनने को मिल ही जाती हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में मारपीट की अनोखी घटना सामने आई जहां हमलावरों ने एक लड़की को लड़का समझकर उसकी धुनाई कर डाली। छात्रा को अपनी जान बचाने के लिए बताना पड़ा कि वह लड़की है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मुखर्जी नगर इलाके में एक छात्रा की कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। ममला इतना बढ़ गया कि उन लड़कों ने छात्रा पर हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि उन्हे पता ही नहीं चला कि वह जिसे पीट रहे हैं वो लड़की  है। छात्रा का हुलिया, कद-काठी लड़कों जैसे है जिस कारण कोई पहचान ही नहीं पाता है कि वह लड़की है। उसने जैसे ही बताया कि वह लड़की है तो हमलावर मौके से फरार हो गए। छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग मिल गया है। 

पुलिस के मुताबिक डीयू स्टूडेंट अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह एक कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा है और मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है। घटना के दिन वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थी। इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ खाना खा रही थी तभी वहां एक लड़का आया और उसने छात्रा की कैप उतारकर फेंक दी। लड़की ने विरोध जताते हुए आरोपी को धक्का दे दिया जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और हमलावरों ने छात्रा की पिटाई कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!