Edited By kamal,Updated: 02 May, 2018 01:48 PM
दमोह जिले के हटा तहसील के मानपुरा गांव में दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखकर अपनी बारात वापिस लौटा दी। वहीं दोनों पक्षों में हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दूल्हे ने थाना में जाकर शादी करवाने की गुहार लगा दी।
मध्यप्रदेश : दमोह जिले के हटा तहसील के मानपुरा गांव में दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखकर अपनी बारात वापिस लौटा दी। वहीं दोनों पक्षों में हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दूल्हे ने थाना में जाकर शादी करवाने की गुहार लगा दी।
हुआ यूं कि जब मानपुरा गांव में बलराम लोधी की लड़की की शादी के जश्न में सारा गाँव डूबा हुआ था। बैंड—बाजे के साथ मड़ियादो क्षेत्र के करन सिंह की बारात लड़की के घर पहुँची। लड़की पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत भी किया। दूल्हा दुल्हन वरमाला के बाद जब सात फेरे के लिए तैयार हुए तभी बुंदेलखंड की एक रस्म होती है, जिसमें बतासा बरसाया जाता है। उसी रस्म के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, दूल्हे ने गुस्से में आकर अपने ही ससुर से अभद्रता करते हुऐ कमर में लटकी कटार ससुर पर तान ली। उसके बाद दोनों परिवारों में विबाद बढ़ गया तभी दुल्हन बनी लड़की ने फैसला लेते हुए शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बैरंग वापिस लौटा दी।
वही दुल्हन की मां कल्लो बाई का कहना है जब अभी ये हाल है लड़के का तो बाद में जाने क्या होगा इसलिए जो फैसला हमारी बेटी और हमने लिया है वही ठीक है और ऐसे लड़ाकू दामाद के घर अपनी लड़की नही भेजेंगे। वही लड़की के पिता को भी इस बात का एहसास है कि जिस लड़कों को हम अपना कालेजे का टुकड़ा सौप रहे है वही मेरी जान का दुश्मन बन हुआ है। दुल्हन बनी पार्वती ने अपने पिता पर हमला करने वाले पति को अपनाने से इनकार कर दिया। घटना के बाद दूल्हा करन सिंह हटा थाना पहुंचा, जहां उसने थानेदार से शादी न होने की शिकायत की।
बहरहाल मामले में पुलिस जांच करेंगी, लेकिन इस मामले में ये उदाहरण देखने को मिला कि आजकल जो बेटे अपने खून के रिश्तों को भूल कर अपने ही बाप के खिलाफ खड़े हो जाते है, ऐसे में बेटी ने अपने बाप की इज्जत की खातिर अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया।