खराब रोशनी के कारण एएन-32 विमान का खोजी अभियान रोका गया: वायुसेना

Edited By Pardeep,Updated: 06 Jun, 2019 11:39 PM

due to poor illumination the search of an 32 aircraft was stopped air force

लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टरों द्वारा चलाए जा रहे खोजी और बचाव अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है, लेकिन सी-130 जे सुपर हरक्यूलस विमान रात के समय भी अपना मिशन जारी रखेगा। वायुसेना ने बृहस्पतिवर को यह जानकारी दी। रूस...

नई दिल्लीः लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टरों द्वारा चलाए जा रहे खोजी और बचाव अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है, लेकिन सी-130 जे सुपर हरक्यूलस विमान रात के समय भी अपना मिशन जारी रखेगा। वायुसेना ने बृहस्पतिवर को यह जानकारी दी।

रूस में निर्मित इस लापता विमान ने सोमवार को दिन में करीब साढे बारह बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी। दिन में एक बजे जमीनी नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। तीनों सैन्य बलों ने विमान की खोज के लिए अपने- अपने संसाधनों को लगाया है।

हालांकि, खोजी अभियान को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हेलीकाप्टरों द्वारा बचाव एवं खोजी अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। यह शुक्रवार को फिर शुरू होगा। सी130जे रात में अपना मिशन जारी रखेंगे। बहरहाल, इस अभियान में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!