देशभर में दशहरे की धूम के बीच कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Edited By Anil dev,Updated: 19 Oct, 2018 11:35 AM

dussehra rain karnataka kerala and tamil nadu

देशभर में दशहरे की धूम के साथ ही देश के कई इलाकों में बारिश की होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट भी देखी जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगभग जा चुका है और उत्तर-पश्चिम मानसून जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही...

नई दिल्ली: देशभर में दशहरे की धूम के साथ ही देश के कई इलाकों में बारिश की होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगभग जा चुका है और उत्तर पश्चिम मानसून जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम में अच्छी-खासी तब्दीली देखने को मिल सकती है। 

PunjabKesari

मौसम विभान की मानें तो आने वाले दिनों में तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में कुछ स्थानों पर बिजली की चमक के साथ तूफान आ सकता है। 

PunjabKesari

बीते दिन ऐसा रहा मौसम का हाल
आपको बता दें कि थोड़े दिन पहले ही तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर झमकर बारिश हुई है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का फलोदी इलाका सबसे गर्म रहा। 

PunjabKesari

हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी के आसार
कहा जा रहा है कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से लुढ़क सकता है। इसके साथ ही यहां बारिश के साथ बर्फबारी की संभावनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!