दिल्ली-राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान के आसार

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Jul, 2019 10:22 AM

dust storm in next 24 hours in some parts of delhi rajasthan

हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय, उप हिमालीय पश्चिम बंगाल

नई दिल्ली: हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय, उप हिमालीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र तथा कच्छ और केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। गांगेेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश औैर छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय कर्नाटक और केरल और महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम अपडेट्स

  • असम और मेघालय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज भारी वर्षा होने, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, गुजरात राज्य, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में दूर-दराज स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
  • रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं।
  • बंगाल की दक्षिण खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम और मध्य अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल आसार हैं।
  • अगले 25 घंटों के दौरान गोवा-कर्नाटक-केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों और अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपों के समुद्री इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप और नागालैंड में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटे पड़े हैं।
  • मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के छीटें पड़े हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!