Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 May, 2018 04:49 PM
उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के काफिले का शनिवार को एक्सिडेंट हो गया। दुर्घटना में जहां पांच अधिकारी घायल हो गए वहीं सूचना विभाग के एक कैमरमैन की मौत हो गई।
जम्मू: उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के काफिले का शनिवार को एक्सिडेंट हो गया। दुर्घटना में जहां पांच अधिकारी घायल हो गए वहीं सूचना विभाग के एक कैमरमैन की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब डिप्टी सीएम अपने काफिले के साथ एक अधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे और एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कैमरामैन सूरम सिंह की डूबने से मौत हो गई जबकि पांच अधिकारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जम्मूके मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
डिप्टी सीएम ने जीएमसी जाकर घायलों का हाल भी पूछा और घटना को दुखद करार दिया। उन्होंने कैमरामैन सूरम सिंह की मौत पर भी दुख प्रकट किया। वहीं जम्मू कश्मीर के मीडिया जगत ने भी सूरम सिंह की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।