Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jul, 2017 06:07 PM
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस में डी.एस.पी. मोहम्मद अयूब पंडित को श्रीनगर में भीड़ ने बेदर्दी से मार डाला। अब इस घटना में एक नया खुलासा हुआ है।
श्रीनगर : पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस में डी.एस.पी. मोहम्मद अयूब पंडित को श्रीनगर में भीड़ ने बेदर्दी से मार डाला। अब इस घटना में एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि जिस समय डी.एस.पी. पंडित को भीड़ मार रही थी, एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाया था। राज्य सरकार को यह वीडियो मिला, लेकिन उसने जनता के गुस्से से डर के कारण इस वीडियो को नष्ट कर दिया। सरकार के एक अधिकारी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। श्रीनगर के जामिया मस्जिद के बाहर 200 लोगों की भीड़ ने डी.एस.पी. पंडित की हत्या कर दी थी।
57 वर्षीय पंडित का शव श्रीनगर की मुख्य मस्जिद के बाहर मिला था। उनकी हत्या 2 जून को उस समय हुई जब लोग रमजान की पवित्र रात शब-ए-कद्र की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद के बाहर इक_ा हुए थे। शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उनके कपड़े फटे हुए थे और वह पूरी तरह नग्न थे। उन्हें बुरी तरह पीटा गया था। उनकी बाजू और पैर मुड़े हुए थे। उक्त अधिकारी ने पंडित की हत्या का वीडियो देखा था। इस अधिकारी की मानें तो उन्हें इस वीडियो को हासिल करने और इसे नष्ट करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ा। इस वीडियो को उस नागरिक ने रिकॉर्ड किया था जो कि राज्य में कई एजैंसियों के लिए मुखबिरी का काम करता है। पंडित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि उनके खिलाफ अत्यधिक ङ्क्षहसा हुई थी। उनके कई नाजुक अंगों को हिंसा की वजह से नुक्सान पहुंचा और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
पुलिस इस मामले में नागरिकों का बयान भी रिकॉर्ड करेगी। ये वे लोग हैं जिन्होंने दावा किया है कि पंडित की ओर से आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोलियों से उन्हें चोट लगी। मस्जिद के बाहर डी.एस.पी. पंडित के शव की पहचान काफी देर बाद हो सकी थी। घटना के कई घंटे बाद इस बात का पता लग पाया कि मृतक डी.एस.पी. अयूब पंडित हैं। प्रदेश पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने कहा है कि कश्मीर की जनता को अब अपने अंदर झांकने की जरूरत है।