पाकिस्तान पहले जवानों के सिरकटे शव लौटाता था, अब पायलट को ‘48 घंटे के भीतर’ छोड़ा : शाह

Edited By shukdev,Updated: 05 Mar, 2019 06:40 PM

earlier the coconut was returning the body now the pilot left  within 48 hours

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान पहले भारतीय जवानों के सिरकटे शव लौटाता था लेकिन अब उसे भारतीय वायुसेना के पकड़़े गए पायलट को ‘48 घंटे के भीतर’ रिहा करना पड़ा। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा,‘अब...

गोड्डा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान पहले भारतीय जवानों के सिरकटे शव लौटाता था लेकिन अब उसे भारतीय वायुसेना के पकड़़े गए पायलट को ‘48 घंटे के भीतर’ रिहा करना पड़ा। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा,‘अब परिवर्तन देखिए। 48 घंटे के भीतर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा कर दिया गया और वह हमारे बीच हैं।’

शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के भीतर घुसी और आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को साबित किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि संप्रग दो सरकार ने झारखंड को 55,253 करोड़ रुपए दिए जबकि केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने राज्य में अन्य विकास परियोजनाएं संचालित करने के अलावा 3.13 लाख करोड़ रुपए मुहैया कराए हैं। शाह ने कहा,‘10 वर्षों तक संप्रग सरकार (केंद्र में) सत्ता में थी। मैं पूछना चाहूंगा कि आपने झारखंड को क्या दिया।’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!