Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Sep, 2020 09:40 AM
मुंबई सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने ये जानकारी दी। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। मुंबई में आज सुबह करीब 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि मुंबई...
नेशनल डेस्कः मुंबई सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने ये जानकारी दी। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। मुंबई में आज सुबह करीब 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि मुंबई से करीब 102 किलोमीटर की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए।
पिछले 6 महीने देश के अलग-अलग इलाकों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। दिल्ली-एनसीआर में तो जून-जुलाई के बीच कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।