Edited By vasudha,Updated: 18 Feb, 2019 11:24 AM
जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह 4.23 पर महसूस किए गए...
नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह 4.23 पर महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र क्या था इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर और पीओके की सीमा के पास बताया गया था।
इस वजह से आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से मिलकर बनी है। इन परतों को इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टल और क्रस्ट कहा जाता है। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल लिथोस्फेयर कहलाता है। 50 किलोमीटर मोटी यह परतें टैक्टोनिक प्लेट्स के नाम से जानी जाती है। इन प्लेट्स में अक्सर हलचल होती रहती है। यह हर साल लगभग चार से पांच मिमी तक अपने स्थान से खिसकती है। यह ऊपर या नीचे किसी भी तरफ खिसक सकती है। इस दौरान जब कोई दूसरी प्लेट इसके पास आती या दूर जाती है धरती हिल जाती है। यह प्लेट सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।