अनंतनाग लोसभा सीट पर अभी नहीं हो सकते हैं उपचुनाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 07:01 PM

ec unlikely to hold anantnag bypoll

कश्मीर घाटी की अनंतनाग लोकसभा पर उपचुनाव में अभी भी देरी है। सरकार के मुताबिक कश्मीर में स्थिति चुनावों के लिए सही नहीं है।

श्रीनगर:  कश्मीर घाटी की अनंतनाग लोकसभा पर उपचुनाव में अभी भी देरी है। सरकार के मुताबिक कश्मीर में स्थिति चुनावों के लिए सही नहीं है। सूत्रों के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी ने अभी इस बात के संकेत नहीं दिये हैं कि अनंतनाग में चुनाव करवाए जा सकते हैं। फिलहाल सरकार की प्राथमिका स्थिति में सुधार लाने की है।


सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग और सुरक्षाबल अभी चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। कश्मीर के हालात चुनावों के लिए सही नहीं हैं। दक्षिण कश्मीर में तो हालात और भी खराब हैं। चुनाव अधिकारी भी पोलिंग स्टेशनों पर जाने से घबरा रहे हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा क डर सता रहा है। अगर हालात सुधरते हैं तो जनवरी अथवा फरवरी में चुनाव करवाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबल अभी आतंकियों के खिलाफ आपरेशनों में व्यस्त हैं। यह समय चुनावों के लिए सही नहीं है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!