बजट सत्र: संसद में जामिया गोलीकांड की गूंज, ओवैसी बोले- बच्चों पर जुल्म कर रही हुकूमत

Edited By Yaspal,Updated: 03 Feb, 2020 07:22 PM

echoing the jamia firing in parliament owaisi said  rule over children

लोकसभा में सोमवार को पश्नकाल के दौरान जामिया में हुई गोलीबारी का मुद्दा जोरशोर से उठा। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों पर जुल्म कर रही है। बच्चों को गोली मारी जा रही है। संसद में बढ़ते...

नेशनल डेस्कः लोकसभा में सोमवार को पश्नकाल के दौरान जामिया में हुई गोलीबारी का मुद्दा जोरशोर से उठा। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों पर जुल्म कर रही है। बच्चों को गोली मारी जा रही है। संसद में बढ़ते हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं हुकूमत को बताना चाहता हूं कि हम तमाम जामिया के बच्चों के साथ हैं। ये हुकूमत बच्चों पर जुल्म कर रही है। एक बच्चे की आंख चली गई, बेटियों को मारा गया...बच्चों को मार रहे हैं। शर्म नहीं आई इनको, गोली मार रहे है।

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब वे चर्चा करेंगे तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली की एक चुनावी सभा में ठाकुर ने विवादित नारा लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें प्रचार से तीन दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!