रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू तो अब अंदर गया...संजय राउत की गिरफ्तारी पर CM एकनाथ शिंदे का सबसे बड़ा हमला

Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Aug, 2022 12:16 PM

ed  sanjay raut shiv sena  money laundering case eknath shinde

शिवसेना सांसद संजय राउत को कल रविवार को ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद संजय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।  वहीं अब इस बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया है।

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत को कल रविवार को ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद संजय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।  वहीं अब इस बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो गया है। 

दरअसल, गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह आठ बजे बजने वाला भोंपू तो अब अंदर गया।  


उधर, दूसरी तरफ, संजय राउत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने कुल 160 पुलिस जवान तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर की समस्या ना हो।  इसमें से 100 के क़रीब ED कार्यालय 50 के क़रीब JJ अस्पताल के पास पुलिस बल तैनात किया गया है. सेशन कोर्ट के पास 10 के क़रीब पुलिस बल तैनात है। 

बता दें कि संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक और शिवसेना कार्यकर्ता लगातार विरोध जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिवसेना कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी को लेकर पूरी मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!