Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Jun, 2019 07:05 PM
पुलवामा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है।
श्रीनगर : पुलवामा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। हमले में आठ लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फैंका पर निशाना चूक गया और ग्रेनेड सडक़ पर ही फट गया। धमाके में आठ सिविल लोग घायल हो गये।