एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया

Edited By shukdev,Updated: 06 Sep, 2019 07:34 PM

eknath gaikwad made acting president of mumbai congress

कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!