सीएम बनने के बाद बागी विधायकों को लेने गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे, मुंबई लौटना है जरूरी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 Jul, 2022 08:52 AM

eknath shinde goa uddhav thackeray shivsena mla

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनते ही एकनाथ शिंदे एक बार फिर से गोवा पहुंच गए है। दरअसल, इस बार वह अपने बागी विधायकों को मुंबई लेकर आएंगे। वहीं  एक बैठक भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले एकनाथ शिंदे अपने बागी विधायकों के साथ गोवा गए थे और वहीं ठहरे...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनते ही एकनाथ शिंदे एक बार फिर से गोवा पहुंच गए है। दरअसल, इस बार वह अपने बागी विधायकों को मुंबई लेकर आएंगे। वहीं  एक बैठक भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले एकनाथ शिंदे अपने बागी विधायकों के साथ गोवा गए थे और वहीं ठहरे थे। वहीं अब मुख्यमंत्री बनने के बाद  विधानसभा स्पीकर के चुनाव होना है जिससे पहले विधायकों का मुंबई लौटना जरूरी है।  

बताया गया है कि गोवा में रुके शिंदे गुट के सभी 50 विधायक दोपहर 2 बजे विशेष चार्टर विमानों से मुंबई के लिए निकलेंगे, इससे पहले विधायक दीपक केसरकर दोपहर 12 बजे एक पीसी करेंगे। बता दें कि रविवार 3 जुलाई को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा स्पीकर का चुनाव होना है।
 

जिसमें शामिल होने के लिये एकनाथ शिंदे गुट के सभी 50 विधायकों (38 शिवसेना और 12 निर्दलीय) को आज गोवा से मुंबई आना होगा। मुंबई में इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ट्राइडेंट या ताज प्रेसिडेंट में ठहराया जा सकता है। इतनी सुरक्षा इसलिए क्योंकि उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद  बागी विधायक को शिवसैनिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा सकता है। जिसे देखते हुए गुवाहाटी से लेकर गोवा तक विधायक पुलिस की कड़ी निगरानी में रखे गए हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!