चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 961 उम्मीदवार मैदान में

Edited By shukdev,Updated: 27 Apr, 2019 06:06 PM

election campaign begins for fourth phase 961 candidates in fray

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए भी प्रचार का शोर आज थम गया। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट समेत नौ राज्यों की 72...

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए भी प्रचार का शोर आज थम गया। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट समेत नौ राज्यों की 72 सीटों और ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। सुरक्षा कारणों से अनंतनाग सीट पर तीन हिस्सों में मतदान हो रहा है। इस सीट के एक हिस्से में तीसरे चरण में वोट डाले जा चुके हैं जबकि चौथे और पांचवें चरण में अन्य दो हिस्सों में मतदान होना है।

PunjabKesariलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 961 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। एक लाख 40 हजार 849 मतदान केंद्रों पर 12,79,58,477 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 6,73,22,777 पुरुष, 6,06,31,574 महिला और 4,126 किन्नर हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगुसराय सीट से, गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर सीट से, पी.पी. चौधरी राजस्थान की पाली सीट से और एस.एस. अहलूवालिया पश्चिम बंगाल की बद्र्धमान-दुर्गापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

PunjabKesariबेगुसराय में छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आये कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पाटी के उम्मीदवार के रूप में  सिंह को टक्कर दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन की मौजूदगी के कारण वहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। जोधपुर में शेखावत का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से है जो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक समता पाटी के उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उजियारपुर से, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज से, राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दिकी बिहार की दरभंगा सीट से, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तरी से, संजय निरुपम मुंबई उत्तर-पश्चिम से और प्रिया दत्त मुंबई उत्तर-मध्य से तथा भाजपा के बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से, स्वामी साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से और दुष्यंत कुमार राजस्थान के झालावाड़-बारन से चुनावी मैदान में हैं।

PunjabKesariकुमार राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे हैं। मुंबई उत्तर-मध्य में प्रिया दत्त को भारतीय जनता पार्टी की पूनम महाजन टक्कर दे रही हैं। मुंबई दक्षिणी सीट से शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद गणपत सावंत और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, ओडिशा और मध्य प्रदेश की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होना है जबकि अनंतनाग सीट के तहत पुलवामा जिले में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की सभी 48 और ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में सोमवार को मतदान का पहला चरण होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!