Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 03:59 PM
मध्य कश्मीर में बडग़ाम जिला के बीरवाह निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने एक मतदान केन्द्र को आग के हवाले कर दिया।
श्रीनगर : मध्य कश्मीर में बडग़ाम जिला के बीरवाह निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने एक मतदान केन्द्र को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त मतदान केन्द्र सरकारी मिडल स्कूल यारीगुन्ड में स्थित था।
सूत्रों ने कहा कि देर रात अज्ञात लोगों ने यारीगुन्ड मतदान केन्द्र में आग लगा दी। घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण पाने के लिए अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि जब तक कर्मचारी आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाते तब तक इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार आग पर समय पर नियंत्रण पा लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की लेकिन विस्तृत विवरण देने से इंकार कर दिया।