Election Diary: 2009 के मुकाबले 2014 में चुनाव खर्च हुआ था तिगुना

Edited By Pardeep,Updated: 10 Apr, 2019 01:02 PM

election cost tripled in 2014 compared to 2009

जनता को उसका मताधिकार दिलाने और देश भर में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में पिछली बार (2009) के मुकाबले तीन गुना से अधिक खर्च आया था। मौजूदा लोकसभा चुनाव पर 5 हजार करोड़ रुपए से...

इलेक्शन डेस्क: जनता को उसका मताधिकार दिलाने और देश भर में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में पिछली बार (2009) के मुकाबले तीन गुना से अधिक खर्च आया था। 

मौजूदा लोकसभा चुनाव पर 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने की संभावना है। इस महापर्व के आयोजन पर चुनाव आयोग का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। 2009 और 2014 के चुनावों की तुलना करें तो इस खर्च में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई थी। आयोग ने जहां वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में 1100 करोड़ रुपए खर्च किए थे वहीं 2014 के चुनाव पर 3800 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च हुआ था। 

इसलिए बड़ा
-2014 में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। 
-पोलिंग स्टेशनों की संख्या में वृद्धि हुई और अधिक वोटिंग मशीनें खरीदी गईं।
-पहली बार सभी ई.वी.एम. के साथ वी.वी. पैट का इस्तेमाल किया गया था। इसके लिए लाखों की संख्या में नई वी.वी. पैट मशीनें खरीदी गईं। 

1952 में 10.45 करोड़ खर्च हुआ
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 1952 में पहली लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 10 करोड़ 45 लाख खर्च हुए थे। पहली बार चुनाव के लिए सभी जरूरी चीजों को नए सिरे से खरीदा गया था। इस सामान का 1957 में दूसरी लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल किया गया इसलिए इस बार महज 5.90 करोड़ ही खर्च हुए थे। 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव के लिए 12 लाख से अधिक बैलेट बाक्स मुम्बई के विकोली इलाके में बनाए गए थे। इन्हें ट्रेन से दूसरे प्रदेशों में भेजा गया था। 

1989 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ 
1989 में हुए चुनावों में पहली बार चुनाव करवाने का खर्च 100 करोड़ के पार गया। इस चुनाव में 154 करोड़ 22 लाख रुपए खर्च हुए थे।
एक हजार करोड़ के पार : 1989 में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के पूरे 15 साल बाद 2004 में चुनाव आयोजन का खर्च 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंचा। 2004 लोकसभा चुनाव में 1016.08 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

कब कितना खर्च  
साल                  खर्च (करोड़ रुपए में)
1952                  10.45
1957                    5.90
1962                    7.32
1967                  10.79
1971                  11.60
1977                  23.03
1980                  54.77
1984-85             81.51
1989                154.22
1991-92           359.10
1996                597.34
1998                666.22
1999                947.68
2004              1016.08
2009              1114.38
2014              3870.34

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!