लोकसभा परिणाम : जतिन्द्र सिंह, महबूबा और फारूक पर टिकीं सबकी नजरें

Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 May, 2019 11:50 AM

election result in jammu soon

जम्मू कश्मीर की छह संसदीय सीटों पर जंग जारी है। डा जतिन्द्र सिंह उधमपुर-डोडा सीट पर आगे चल रहे हैं। डा

 जम्मू : जम्मू कश्मीर की छह संसदीय सीटों पर जंग जारी है। डा जतिन्द्र सिंह उधमपुर-डोडा सीट पर आगे चल रहे हैं। डा फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर संसदीय सीट पर बढ़त हासिल किये हुये हैं पर महबूबा की बात करें तो अनंतनाग सीट पर नैकां की बढ़त उन्हें मुश्किलों में डाल सकती है। फिलहाल महबूबा तीसरे पायदान पर हैं। बारामूला सीट पर इंजीनियर रशीद भी अपने प्रतिद्वंदी को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। हांलाकि मोहम्मद अकबर लोन लगातार बढ़त बनाए हुये हैं। अब बात करें तो लद्दाख की तो भाजपा को टक्कर दे रहे हैं आजाद उम्मीदवार भी किसी से पीछे नहीं है।

जहां श्रीनगर सीट के  परिणाम कुछ-कुछ डा अब्दुल्ला के हित में हैं तो वहीं जनता की नजरें पूर्व सीएम महबूबा पर भी टिकी हैं कि क्या वह अपनी सीट बचा पाएंगी। जम्मू पुंछ सीट की बात करें तो जुगल किशोर शर्मा इस बार भी आगे चल रहे हैं। उधमपुर-डोडा सीट पर डा जतिन्द्र सिंह नम्बर एक पर हैं तो कांग्रेस के युवराज विक्रमादित्य सिंह नम्बर दो पर। डोगरा नेता कहलाने वाले लाला सिंह फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

 

अभी तक की बढ़त

 श्रीनगर सीट
नैशनल कान्फ्रेंस 42552
बारामूला             
नैशनल कान्फ्रेंस 60064
अनंतनाग 
नैशनल कान्फ्रेंस 16554

जम्मू पुंछ
भाजपा- 141150
कांग्रेस- 69428
 उधमपुर डोडा
भाजपा- 122207
कांग्रेस-83347
लद्दाख
आजाद उम्मीदवार-9768
भाजपा- 4807 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!