शर्मनाक : नाबालिग पोती के साथ दादा करता रहा दुष्कर्म, बेटी को बचाने के बदले मां करती रही ससुर की मदद

Edited By Pardeep,Updated: 25 Dec, 2019 11:46 PM

embarrassing grandpa molesting minor granddaughter

पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना पटना से सामने आई है। यहां 65 वर्षीय दादा अपनी नाबालिग पोती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा और उसके इस पाप में उसकी बहू पीड़िता की मां भी अपने ससुर का साथ देती रही। ये मामला 2018 की फरवरी में सामने...

नई दिल्ली/पटनाः पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना पटना से सामने आई है। यहां 65 वर्षीय दादा अपनी नाबालिग पोती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा और उसके इस पाप में उसकी बहू पीड़िता की मां भी अपने ससुर का साथ देती रही। ये मामला 2018 की फरवरी में सामने आया था। अभी इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सजा सुना दी है। कोर्ट ने पीड़िता की शिकायत को सही माना है। दुष्कर्म करने वाले दादा आरएस कुमार (काल्पनिक नाम) और उसके इस घिनौने काम में साथ देने के लिए पीड़िता की मां मंजू देवी (काल्पनिक नाम) को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

दोनों आरोपियों को भारतीय दंड विधान की धारा 376, 120 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा छह का दोषी पाया गया है। मामले का मुख्य आरोपी और पीड़िता का दादा सेना का रिटायर जवान है। पटना के न्यू जगनपुरा में पूरा परिवार रहा करता था। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता राम कृष्णा नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। जब उसके खिलाफ हो रहे अत्याचार में उसके परिवार से किसी ने आवाज नहीं उठाई तो उसने अपने स्कूल की महिला प्राचार्या को सारी बात बताई। महिला प्राचार्या की मदद से ही छात्रा ने 12 फरवरी को राम कृष्णा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने दादा और उसकी मां को गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पिता लंबे समय से घर छोड़ चुका था। ऐसे में सेना से रिटायर दादा ही परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन उसकी गंदी नजर अपनी पोती पर थी। लड़की ने बताया कि जब वह सात वर्ष की थी तभी से उसका दादा उससे गंदी हरकतें किया करता। लेकिन तब वह उसका मतलब नहीं समझती थी। 12 साल की उम्र में साल 2017 में उसे जब दादा के घिनौने मंसूबे की जानकारी मिली तो उसने विरोध करना शुरू किया। मां को पूरी बात बताई। लेकिन मां ने विरोध करने के बदले पूरी बात पर पर्दा डाल दिया।

पीड़िता ने बताया कि 2018 में जब उसकी मां कुछ दिनों से मायके गई हुई थी तब उसके दादा ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। फिर कई बार उसके दुष्कर्म किया। एक बार दुर्ष्कम करने की कोशिश में पीड़िता ने दादा को दांत काट कर घर से भाग निकली और स्कूल में जाकर प्राचार्या को पूरी बता बताई। तभी प्राचार्या के साथ जाकर उसने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद दरिंदे दादा को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पीड़िता के दादा और मां को जेल भेज दिया गया है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!