सरकार के फैसले को कर्मचारियों की चुनौती, दफ्तरों का समय नहीं बदला गया तो हड़ताल पर उतरेंगे

Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 May, 2019 07:06 PM

employees demand change in office time in jammu division

राज्यपाल प्रशासन द्वारा समर जोन के दफ्तरों का समय नहीं कदलने का अब खुलकर विरोध हो रहा है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जम्मू : राज्यपाल प्रशासन द्वारा समर जोन के दफ्तरों का समय नहीं कदलने का अब खुलकर विरोध हो रहा है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गवर्नमेंट इंप्लायज एक्शन फोरम ने कह कि अगर समय नहीं बदला गया तो वे लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने सरकारी फैसले को गलत बताया और कहा कि जम्मू संभाग में मौसम कश्मीर से बिल्कुल विपरीत होता है और ऐसे में समय में बदलाव नहीं करना सरकार की गलती है।


पत्रकारों को संबोधित करते हुये फोरम ने कहा कि उनकी मांग को अनदेखा नहीं किया जा सकता है अगर सरकार समय में बदलाव नहीं कर सकती है तो उसको आफिसों के कार्यकाल की अवधि सप्ताह में पांच दिन करनी होगी। फोरम के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि सुबह दस बजे से शाम को साढ़े चार बजे का टाइम गर्मियों में सही नहीं बैठता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं तो उसे सचिवालय को शिफ्ट करने की जगह जम्मू में ही रहने देना चाहिये। कर्मचारियों ने सरकार से मेडिक्लेम पॉलसी को फिर से शुरू करने की भी मांग की है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!