Edited By kamal,Updated: 17 May, 2018 05:18 PM
जिले की 459 ग्राम पंचायतों के सभी रोजगार सहायक इन दिनों अपनी मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की यह हड़ताल ब्लॉक लेवल पर जारी है, जिसमें पुरे प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी तंबू लगाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।...
टीकमगढ़ : जिले की 459 ग्राम पंचायतों के सभी रोजगार सहायक इन दिनों अपनी मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की यह हड़ताल ब्लॉक लेवल पर जारी है, जिसमें पुरे प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी तंबू लगाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेशभर के रोजगार सहायकों को नियमित किया जाए।
कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनको नियमित नहीं किया जाएगा तब तक उनकी कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी और 1 जून को प्रदेश के सभी रोजगार सहायक भोपाल में कैंडल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को सामुहिक इस्तीफा सौंपेंगे।