वायुसेना के राफेल बेड़े में महिला फाइटर पायलट की एंट्री, अब चीन से लड़ेगी देश की जांबाज बेटियां

Edited By vasudha,Updated: 21 Sep, 2020 04:46 PM

entry of women fighter pilot in the rafale fleet of the air force

भारतीय वायुसेना इतिहास बदलने जा रहा है। महिला लड़ाकू पायलट जल्द ही ‘गोल्डन ऐरो'' स्क्वाड्रन में शामिल होंगी जिसमें हाल ही में राफेल युद्धक विमानों को शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह महिला पायलट राफेल विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले...

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना इतिहास बदलने जा रहा है। महिला लड़ाकू पायलट जल्द ही ‘गोल्डन ऐरो' स्क्वाड्रन में शामिल होंगी जिसमें हाल ही में राफेल युद्धक विमानों को शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह महिला पायलट राफेल विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही हैं।
PunjabKesari

दोनों महिला अधिकारियों का नाम सब लेफ्टिनेंट (एसएलटी) कुमुदिनी त्यागी और एसएलटी रीति सिंह है। वह मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती रही हैं और उन्हें राफेल के लिए आंतरिक चयन प्रक्रिया द्वारा चुना गया है। वतर्मान में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली 10 महिला पायलट और 18 महिला नेविगेटर हैं। वायुसेना में इस समय महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1,875 है।
PunjabKesari

गत सप्ताह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने संसद में कहा था कि वायुसेना में रणनीतिक आवश्यकताओं को देखते हुए महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल और तैनात किया गया है। पिछले साल 10 सितंबर को वायुसेना की ‘गोल्डन ऐरो' स्क्वाड्रन का पुनर्गठन किया गया था।
PunjabKesari

बता दें कि करगिल युद्ध में पहली बार भारतीय वायुसेना ने महिला पायलट्स को ऐक्टिव ऑपरेशंस का हिस्‍सा बनाया था। साल 2016 में सरकार ने महिलाओं को फाइटर फ्लाइंग की इजाजत भी दे दी थी। तब से अबतक 10 महिला पायलट्स कमिशन की गई हैं। IAF की 10 महिला फाइटर पायलट्स ने अब तक सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29 जैसे कई लड़ाकू विमान उड़ाए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!