स्मार्ट कैंपस योजना शुरू करेगा पर्यावरण मंत्रालय : जावड़ेकर

Edited By Pardeep,Updated: 29 Jun, 2019 10:07 PM

environment ministry to launch smart campus scheme javadekar

केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय देश भर में स्मार्ट कैंपस योजना शुरू करेगा जिसके तहत शिक्षण संस्थाओं के परिसरों को हरा भरा बनाने में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को...

जयपुरः केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय देश भर में स्मार्ट कैंपस योजना शुरू करेगा जिसके तहत शिक्षण संस्थाओं के परिसरों को हरा भरा बनाने में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में अशोक का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कैंपस योजना के तहत हर वर्ष एक हजार अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे इस संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ओर से लगाये जायेंगे। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पानी बचाने के उद्देश्य से स्मार्ट कैंपस योजना में रीसाइकिल्ड पानी का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यार्थियों के योगदान को उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड में अंकित किया जाएगा।

जावडेकर ने कहा कि इसी तर्ज पर देशभर के स्कूलों में स्कूल नर्सरी योजना शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में राजस्थान पूरे देश के लिए आदर्श है। यहां पानी की प्रत्येक बूंद बचाना परंपराओं और संस्कारों में शामिल है। देश को इस मामले में राजस्थान से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जावडेकर ने आगामी पांच सालों में प्रत्येक घर को नल से जल पहुंचाने की केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!