चक्रवात का खतरा मंडराया, 9 अक्तूबर को अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Oct, 2020 09:13 AM

estimated to form a low pressure area in andaman sea on 9 october

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि 9 अक्तूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नए कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। प्रभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से...

नेशनल डेस्कः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि 9 अक्तूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नए कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। प्रभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्तूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। कम दबाव वाला क्षेत्र किसी भी चक्रवात का पहला चरण है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल जाए।

 

अक्तूबर में अक्सर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आते है। वर्ष 2013 और 2014 के अक्तूबर में ‘फैलिन' और ‘हुदहुद' तूफान देखने को मिले थे जिन्होंने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दी थी। विभाग ने बताया कि उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 9 अक्तूबर के आसपास एक नए कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हम इसकी (कम दबाव क्षेत्र) निगरानी कर रहे हैं। एक मौजूदा कम दबाव क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और आसपास के ओडिशा तट पर है। विभाग ने कहा कि हालांकि, इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के 6 अक्तूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर मुड़ने और 7 अक्तूबर तक सक्रिय रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!