उत्तर, दक्षिण भारत में मानसून सामान्य से नीचे रहने का अनुमान: आईएमडी

Edited By Pardeep,Updated: 31 May, 2019 09:48 PM

estimates of living below normal monsoon in north south india imd

देशभर में इस बार मानसून के कुल मिलाकर सामान्य रहने का अनुमान है लेकिन उत्तर और दक्षिण भारत में इसके सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि आमतौर पर माना जाता...

नई दिल्लीः देशभर में इस बार मानसून के कुल मिलाकर सामान्य रहने का अनुमान है लेकिन उत्तर और दक्षिण भारत में इसके सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी।
PunjabKesari
विभाग ने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि अल-नीनो मानसून पर अपना असर डालती है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से नीचे रहने की संभावना है जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। आईएमडी ने कहा, ‘‘2019 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सत्र के लिए पूरे देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है।'' उसने कहा, ‘‘यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 96 प्रतिशत होने की संभावना है।''

आईएमडी के उत्तर-पश्चिम भारत उप-मंडल में पूरा उत्तर भारत आता है, जबकि मध्य भारत के उपखंड में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर भारत उपखंड में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पूरा पूर्वोत्तर आता है जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप में दक्षिण के पांच राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी आता है। केरल में इस बार मानसून पांच दिन की देरी से छह जून को पहुंचने का अनुमान है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!